Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अतिक्रमण पर निगम का अभियान:100 दुकानों से हटवाया सामान, दस पर लगाया 5400 जुर्माना

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब सौ दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही सड़क पर रखे बोर्ड, मेज-बेंच और अन्य सामान भी जब्त कर नगर निगम के वाहन से निगम कार्यालय लाया गया। नगर निगम की टीम ने प्रताप नगर (रायवाला), मंडी समिति रोड और जेबीएस कॉलेज से पक्का बाग तक अभियान चलाकर सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इन मार्गों पर दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामान, बोर्ड और फर्नीचर रखकर सड़क घेरने की शिकायत कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत मिलने के बाद नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान निगम की टीम ने करीब 100 दुकानों के सामने से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त करने के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दस दुकानदारों पर कुल 5400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुछ दुकानदारों ने जुर्माना देने में आनाकानी की, जिस पर टीम ने उनका सामान जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो मेज, दो बेंच और सड़क पर रखे करीब एक दर्जन बोर्ड व होर्डिंग जब्त किए गए। जब्त सामान को नगर निगम के वाहनों में भरकर निगम परिसर लाया गया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए आगे भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, ताकि सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके और लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो हफ्ते बाद भी किसान हत्याकांड का नहीं खुला राज:श्रावस्ती में दो हजार रुपए और जेवर लूटकर आरोपी हुए थे फरार
    Next Article
    हापुड़ में एचपीडीए ने अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की:बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए निर्माण डेयरी और सीएनजी पंप सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment