Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में एचपीडीए ने अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की:बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए निर्माण डेयरी और सीएनजी पंप सीज

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने शुक्रवार को अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया और बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए जा रहे निर्माणों को सीज कर दिया। यहां-यहां हुई कार्रवाई अभियान के तहत ग्राम शाहपुर जट्ट निवासी अमित चौधरी द्वारा लगभग 3500 वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इसी क्रम में बाबूगढ़ क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास नवीन कुमार द्वारा करीब 15 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया और उसे समाप्त कर दिया गया। इसके अलावा गांव फतेहपुर में शुभम गर्ग द्वारा लगभग 1100 वर्ग मीटर भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृति के बनाए जा रहे सीएनजी पंप को प्राधिकरण की टीम ने जांच के बाद अवैध पाए जाने पर सीज कर दिया। वहीं दीपांशु सिरोही द्वारा करीब 3000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति के डेयरी का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे भी एचपीडीए की टीम ने सीज कर दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने स्पष्ट किया कि विकास क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत अवश्य करा लें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में अतिक्रमण पर निगम का अभियान:100 दुकानों से हटवाया सामान, दस पर लगाया 5400 जुर्माना
    Next Article
    अयोध्या में अमिताभ बच्चन का बड़ा निवेश:35 करोड़ में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, सरयू किनारे लक्ज़री प्रोजेक्ट के पास प्लॉट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment