Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी...FIR दर्ज:X पर लिखी अभद्र भाषा लिखने का आरोप, धार्मिक भावनाएं आहत करने और वैमनस्य फैलाने की शिकायत

    18 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम पीकी निवासी राकेश उर्फ बिट्टू राणा ने बताया कि 27 सितंबर को वह X चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर Danish_md_72 यूजर आईडी से किए गए एक पोस्ट पर पड़ी। तहरीर के अनुसार, इस यूजर आईडी से लखनौती खुर्द निवासी मौहम्मद दानिश ने भगवान श्रीराम के लिए अश्लील और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभद्र शब्द लिखा गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस टिप्पणी से उसकी और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में ये भी आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी के जरिए दो अलग-अलग समुदायों के बीच द्वेष, शत्रुता और वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से संबंधित X आईडी के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में संबंधित सोशल मीडिया आईडी Danish_md_72 का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट तथा उसके यूजर से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में थार बिजली पोल से टकराकर पलटी:एयरफोर्स हॉस्पिटल प्रयागराज के 4 कर्मचारी थे सवार, सभी बाल-बाल बचे
    Next Article
    वाराणसी के गजोखर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा:धरना दे रहे लोगों से मारपीट, तीन दिन से ठप है बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment