Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में थार बिजली पोल से टकराकर पलटी:एयरफोर्स हॉस्पिटल प्रयागराज के 4 कर्मचारी थे सवार, सभी बाल-बाल बचे

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के कोहना के गंगा बैराज पर रविवार शाम तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे के वक्त कार में एयरफोर्स हॉस्पिटल प्रयागराज में तैनात चार कर्मचारी सवार थे। कार के पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कार में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। विभागीय काम से कानपुर आए थे कर्मचारी पुलिस के मुताबिक, एयरफोर्स हॉस्पिटल प्रयागराज में कार्यरत चार कर्मचारी रविवार को विभागीय काम से कानपुर आए थे। विभागीय कार्य पूरा करने के बाद शाम को चारों थार कार से गंगा बैराज की ओर गए थे। इसी दौरान कल्लूपुरवा के पास पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण थार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। पोल से टक्कर के बाद खंती में पलटी कार बिजली के पोल से टक्कर लगते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। थार के पलटते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। कार में सवार चारों कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने मदद की। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची कोहना पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही कोहना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी लेने के साथ कार में सवार कर्मचारियों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, चारों कर्मचारियों को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त थार को खंती से निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। अचानक कार अनियंत्रित होने से हादसा पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया कार के अचानक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। हालांकि कार अनियंत्रित होने की वास्तविक वजह को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के लोगों में भी कुछ देर तक चिंता बनी रही। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 बागी पार्षदों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से शिकायत की:जिलाध्यक्ष बोले-मंडल मंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं, नगर निगम में बंटी ने की थी अभद्रता
    Next Article
    सहारनपुर में भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी...FIR दर्ज:X पर लिखी अभद्र भाषा लिखने का आरोप, धार्मिक भावनाएं आहत करने और वैमनस्य फैलाने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment