Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बहन को स्कूल छोड़ने गया किशोर लापता:परिवार को इंस्टाग्राम पर मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उत्तम विहार, बेहट रोड निवासी पूजा के पुत्र प्रियाशू (लगभग 16 वर्ष) 17 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे अपनी बहन को चंदन नगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल छोड़ने गया था। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। बुधवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों को शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच प्रियाशू के घर न पहुंचने की जानकारी मिली। इसी दौरान परिवार को एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें लिखा था, "आपका लड़का अब घर नहीं आएगा, वह बहुत दूर चला गया है।" परिवार ने व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे संदेश मिलने की बात कही है। परिवार के अनुसार, लगभग 10-15 दिन पहले प्रियाशू की किसी लड़के से कहासुनी और मारपीट हुई थी। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के चलते उसे अगवा किया गया है। उनका यह भी आरोप है कि फोन पर बात करते समय किशोर ठीक से बोल नहीं पा रहा था, जिससे उन्हें जबरदस्ती या नशा देकर रखने का संदेह है। प्रियाशू की मां पूजा ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटे को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बिना बताए कभी कहीं नहीं जाता था और हमेशा सीधे घर लौटता था। इस मामले में आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन देव भी परिवार के साथ थाना सदर बाजार पहुंचे। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और लापता किशोर के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में जिला बदर अपराधी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर बनाए शारिरिक संबंध, 17 मुकदमे दर्ज
    Next Article
    सिद्धार्थनगर पुलिस ने 3 चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नकदी और सामान बरामद, दुकान का दरवाजा तोड़कर घटना को दिया था अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment