Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में जिला बदर अपराधी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर बनाए शारिरिक संबंध, 17 मुकदमे दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और रंगदारी मांगने का आरोप है। आरोपी सुमित गुप्ता उर्फ शादी लाल के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। चौक कोतवाली में 6 जनवरी को एक पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हुंडाल खेल निवासी सुमित गुप्ता ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी भी दी और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सुमित गुप्ता के खिलाफ पहले से ही 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने 10 अक्टूबर 2025 को आरोपी को छह महीने के लिए जिला बदर किया था। उसे निर्देश दिए गए थे कि वह निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले जिले की सीमा में प्रवेश न करे। हालांकि, आरोपी बुधवार को बरेली-सीतापुर हाईवे पर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी एक जिला बदर अपराधी था और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादरी विधायक ने 3925 करोड़ के विकास कार्य बताए:4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, योगी सरकार की सराहना
    Next Article
    सहारनपुर में बहन को स्कूल छोड़ने गया किशोर लापता:परिवार को इंस्टाग्राम पर मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment