Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू:89 केंद्रों पर 65 हजार परीक्षार्थी, 3667 CCTV से निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में बुधवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिला प्रशासन ने इन परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और प्रशासनिक तैनाती का जायजा लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनपद में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के बाहर निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। प्रभावी निगरानी के लिए पूरे जनपद को 6 ज़ोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सभी कक्षाओं और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सेल स्थापित की गई है, जहां से सभी विद्यालयों की लाइव निगरानी की जा रही है। पूरे जनपद में लगभग 3667 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के लगभग 35 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 30 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। किसी भी गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल:IIM लखनऊ की रिपोर्ट में ‘टेंपल इकॉनमी मॉडल’ पर मुहर
    Next Article
    मिर्जापुर डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया:एसआईआर कार्यों में फीडिंग-मैपिंग तेज करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment