Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया:एसआईआर कार्यों में फीडिंग-मैपिंग तेज करने के दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को एसआईआर अभियान के तहत बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सदर तहसील और विधानसभा मझवां के ग्राम सभा बजहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने प्रत्येक बीएलओ से मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों, जारी नोटिसों की तामील और सुनवाई की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से मझवां विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर एसआईआर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बूथ पर नोटिस लेकर पहुंचे मतदाताओं से भी संवाद किया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उपस्थित मतदाताओं ने बताया कि उन्हें बूथ पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है और संबंधित कर्मियों तथा बीएलओ द्वारा पूरा सहयोग मिल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेजों की फीडिंग तत्काल की जाए और मैपिंग कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बूथों पर फीडिंग और मैपिंग की प्रगति कम है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्य में तेजी सुनिश्चित की जाए। बूथों पर तैनात बीएलओ और सुपरवाइजर्स को गंभीरता तथा जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया, ताकि एसआईआर का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू:89 केंद्रों पर 65 हजार परीक्षार्थी, 3667 CCTV से निगरानी
    Next Article
    एडीएम ने कुमारगंज थाने का निरीक्षण किया:साफ-सफाई व व्यवस्थाओं में मिली कमियों को सुधारने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment