Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बुर्कानशी महिला का SSP दफ्तर पर हंगामा:न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, हिरासत में लिया

    7 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर पुलिस लाइन में सोमवार को एक बुर्कानशी महिला ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया। महिला,जिसने अपना नाम आसमा बताया, हाथ में 'इच्छा मृत्यु' की मांग वाला पोस्टर लिए हुए थी। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है और उसे न्याय नहीं मिल रहा है। आसमा ने बताया कि लगभग 13 साल पहले उसकी शादी थाना मंडी क्षेत्र निवासी अब्दुल्ला से हुई थी। शादी के बाद वे गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे थे। महिला का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसका पति उसे छोड़कर सहारनपुर आ गया और उससे कोई संपर्क नहीं किया। जब वह पति की तलाश में सहारनपुर पहुंची तो उसने अपने जेठ और देवर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता का दावा है कि उसने थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी,लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर मामूली धाराओं में कार्रवाई कर मामले को दबाने का प्रयास किया। उसने जांच अधिकारी पर भी विपक्षियों से मिलीभगत करने और उस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने जानकारी दी कि वह 28 अप्रैल को भी एसएसपी कार्यालय पहुंची थी और 30 अप्रैल को आत्मदाह की चेतावनी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। 1 मई को रिहा होने के बाद, वह सोमवार को फिर पुलिस लाइन पहुंची और चेतावनी दी कि यदि 7 मई तक उसे न्याय नहीं मिला,तो वह मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आत्मदाह कर लेगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने आसमा को हिरासत में लेकर महिला प्रकोष्ठ भेज दिया है, जहां दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग चल रही है। वहीं, पति अब्दुल्ला ने महिला के सभी आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि आसमा ने उससे धोखे से शादी की थी, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि आसमा का अपने पहले पति से संपर्क था और पैसों को लेकर विवाद के बाद उनके रिश्ते बिगड़ गए थे। जांच अधिकारी ने बताया सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारी तेज,:श्रावस्ती प्रशासन अलर्ट, डीएम ने स्वगणना समय से पूरा करने के निर्देश दिए
    Next Article
    हरदोई में बारिश-जलभराव से पलटे ई-रिक्शा:दो घटनाओं में सवारियां घायल, जर्जर सड़कों को लेकर लोगों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment