Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारी तेज,:श्रावस्ती प्रशासन अलर्ट, डीएम ने स्वगणना समय से पूरा करने के निर्देश दिए

    8 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में आगामी डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने स्वगणना सहित सभी जनगणना कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 7 से 21 मई 2026 तक नागरिकों द्वारा स्व-गणना की जाएगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और मकानों की गणना करेंगे। दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी। इसके उपरांत, 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक जनगणना का पुनरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। इसके लिए मोबाइल ऐप और ऑनलाइन डेटा एंट्री प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़े अधिक सटीक, सुरक्षित और तत्काल उपलब्ध हो सकेंगे। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना का अवसर मिलेगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जनगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा जनसामान्य को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावस्ती में जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा:कोर्ट ने 2 को कारावास की सजा और एक आरोपी बरी किया
    Next Article
    सहारनपुर में बुर्कानशी महिला का SSP दफ्तर पर हंगामा:न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment