Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में चोरी के आरोपी के पैर में मारी गोली:पुलिस मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट, तीन ट्यूवैल और बाइक की थी चोरी, बाइक फिसलने पर की फायरिंग

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में देर रात को पुलिस की तीन ट्यूवैल और एक बाइक चोरी करने वाले बदमाश से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस पर गोली चलाई। भागते हुए बदमाश की बाइक फिसल गई। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें बदमाश के पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला थाना नकुड़ क्षेत्र का है। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि नकुड़ थाना पुलिस 14 फरवरी की रात चापरचिड़ी कांटे से पहले अंबेहटा पीर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस ने टॉर्च से रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक बाइक मोड़कर वापस भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। आगे जाकर आरोपी ने बाइक कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी, लेकिन कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई। बताया जा रहा है कि बाइक के पीछे एक प्लास्टिक का कट्टा बंधा था। गिरने के बाद आरोपी कट्टा छोड़कर भागा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इसरार उर्फ टिन्ना पुत्र वाजिद निवासी ग्राम चाऊसहसपुर उर्फ दरबूजी के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और प्लास्टिक के कट्टे में भरे तांबे के तार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि बरामद तांबे के तार उसने नकुड़ क्षेत्र की तीन अलग-अलग ट्यूबवेल से चोरी किए थे। वहीं बाइक उसने कस्बा नकुड़ स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास से चुराई थी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी नकुड़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, इसरार नकुड़ थाने में दर्ज तीन मुकदमों में पहले से फरार था। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी और नकबजनी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे और वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT में वैलेंटाइन डे पर लैब टेक्नीशियन का सुसाइड, बेटे के सामने मां को डंपर ने कुचला
    Next Article
    मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम:आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम,उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment