Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम:आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम,उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना की पहल उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा की गई है। जिसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में भूमि का चयन कर लिया गया है। यह म्यूजियम गोवंश के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से गाय और उसके उत्पादों की उपयोगिता को भी लोगों तक पहुंचाएगा। अधिकारीयों ने किया निरिक्षण परंपरा और विज्ञान के इस अनूठे संगम के माध्यम से गो-संरक्षण, गो-पालन और गो-आधारित जीवन शैली की समग्र समझ विकसित की जाएगी। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, आगरा मंडल के आयुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी सी पी सिंह, परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, परिषद के पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा तथा वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के डॉ. अमित शुक्ला ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की रूपरेखा पर चर्चा की। गौवंश के 100 मॉडल किये जायेंगे प्रदर्शित कमिश्नर नगेंद्र प्रताप ने बताया कि म्यूजियम में डिजिटल और प्रतीकात्मक स्वरूप में गोवंश के 100 मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इन मॉडलों के माध्यम से देश में पाई जाने वाली सभी प्रमुख एवं लुप्त प्राय गोवंशीय प्रजातियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक नस्ल के बारे में यह जानकारी दी जाएगी कि वह गाय किस भौगोलिक क्षेत्र में पाई जाती है, औसतन कितना दूध देती है, उसकी विशिष्ट पहचान क्या है और उसकी प्रमुख विशेषताएं व उपयोगिता क्या-क्या हैं। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को गोवंश की वैज्ञानिक और व्यवहारिक समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी। म्यूजियम में होगा दूध पार्लर म्यूजियम का एक प्रमुख आकर्षण गाय के दूध और उससे बनने वाले उत्पादो दूध, दही, पनीर, घी आदि की प्रदर्शनी होगी। यहां इन उत्पादों की वैज्ञानिक, पोषणात्मक और आयुर्वेदिक उपयोगिता को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिसर में दुग्ध उत्पाद पार्लर भी विकसित किया जाएगा, जहां आगंतुकों को शुद्ध दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। कमिश्नर ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत गाय को भारतीय संस्कृति में प्राप्त माता का स्थान तथा सनातन परंपरा में उसकी आध्यात्मिक भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। इसके माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि गो-संरक्षण केवल आर्थिक या कृषि विषय नहीं, बल्कि धार्मिक साधना, सात्त्विक जीवनशैली और लोककल्याण से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जा रहा यह गो-संस्कृति म्यूजियम न केवल ब्रज क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि गो-आधारित अर्थव्यवस्था को वैज्ञानिक मानकों पर समझने और अपनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में चोरी के आरोपी के पैर में मारी गोली:पुलिस मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट, तीन ट्यूवैल और बाइक की थी चोरी, बाइक फिसलने पर की फायरिंग
    Next Article
    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:पैर में गोली लगने से हुआ घायल, एक बदमाश हुआ फरार, गोकशी और छिनैती के 12 मुकमदे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment