Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ढाबे में सिलेंडर से लगी आग:फायर टीम ने 30 मिनट में पाया काबू, टला बड़ा हादसा

    11 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सरसोहेड़ी गांव स्थित आनंदम ढाबे के किचन में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान भी टल गया। फायर स्टेशन सरसावा को आनंदम ढाबे में आग लगने की सूचना मिली थी। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात एफएस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि छप्परनुमा किचन में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैलने का खतरा था। वाटर मिस्ट तकनीक से बुझाई आग स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। आधुनिक वाटर मिस्ट तकनीक का इस्तेमाल कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इससे आग किचन के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी। किचन का सामान जला, लाखों का नुकसान टला आग की चपेट में आने से किचन में रखे प्लास्टिक के डिब्बे, बाल्टियां, गैस चूल्हा और कुछ खाद्य सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से ढाबे का बाकी हिस्सा सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे लाखों रुपये की संभावित क्षति टल गई। लोगों से की सावधानी बरतने की अपील फायर विभाग ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग बुझाने के बाद टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और स्थिति सामान्य होने के बाद लौट गई। विभाग ने लोगों से एलपीजी सिलेंडर और गैस उपकरणों की नियमित जांच कराने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और आग लगने पर तुरंत फायर सर्विस को सूचना देने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार:बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, एसपी ने टीम को दिया 10 हजार का इनाम
    Next Article
    टेंडर खुलने से पहले लग गईं लाइटें:बाराबंकी में DM ने नवाबगंज नगर पालिका से छीना प्रोजेक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment