Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फेमस हॉस्पिटल ने लाइसेंस सरेंडर किया:4 महीने पहले आतंकी डॉ.अदील हुआ था अरेस्ट, अस्पताल में की थी नौकरी

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में फेमस हॉस्पिटल ने लायसेंस सरेंडर कर दिया है। 4 महीने पहले इस अस्पताल में काम कर चुका आतंकी डॉ.अदील अहमद गिरफ्तार किया गया था। उसे श्रीनगर पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था। डॉ.अदील अहमद पर श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अंबाला रोड स्थित फेमस अस्पताल प्रबंधन ने स्वयं आवेदन देकर अपना लाइसेंस सरेंडर करने का अनुरोध किया था। विभाग ने दस्तावेजों की जांच के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया। वहीं, जिस दूसरे अस्पताल में सफेदपोश डॉ.अदील पहले काम कर चुका था, उसके लाइसेंस को निरस्त करने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अस्पताल संचालकों के अनुरोध पर फेमस अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं वी-ब्रोस अस्पताल के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि डॉ.अदील की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल की साख पर गंभीर असर पड़ा और मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई। इससे अस्पताल संचालन आर्थिक रूप से प्रभावित हुआ और प्रबंधन को यह कदम उठाना पड़ा। जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार डॉ.अदील अहमद मूल रूप से अनंतनाग के रहने वाले हैं और एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वह कुछ महीनों पहले सहारनपुर के फेमस अस्पताल में नौकरी पर लगे थे। जांच के दौरान ये भी सामने आया कि डॉक्टर अदील पहले वी-ब्रोस अस्पताल में भी कार्यरत रह चुका था। पढ़िए...पूरा मामला पोस्टर से आदिल तक पहुंची पुलिस, सहारनपुर से उठाया 17 अक्टूबर को मौलवी इरफान ने नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पोस्टर लगवाए। पोस्टर लगाने वालों में नौगाम के रहने वाले आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार शामिल थे। ये सभी CCTV में कैद हो गए। 19 अक्टूबर को श्रीनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। श्रीनगर के एसएसपी संदीप चक्रवर्ती की अगुआई में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि पोस्टर मौलवी इरफान और डॉ.आदिल के कहने पर लगाए गए थे। पुलिस ने मौलवी इरफान को पकड़ा। उससे मिले इनपुट के आधार पर जमीर अहमद अहंगर को भी गिरफ्तार किया गया। फिर पुलिस ने डॉ.आदिल की तलाश शुरू की। पुलिस जब जमीर को लेकर डॉ.आदिल के घर पहुंची, तो पता चला कि 1 नवंबर को वह सहारनपुर आया था। यहां एक अस्पताल में नौकरी कर रहा। 6 नवंबर को यूपी एटीएस की मदद से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ.आदिल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मुन्ना समोसे के दिवाने हुए अखिलेश:मलाई पनीर समोसा की तारीफ की, बोले- हींग का समोसा सबसे अलग
    Next Article
    होली से पहले आगरा में FSDA की छापेमारी:209 किलो मिठाई कराई नष्ट, कई नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment