Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फर्जी लूट दिखाकर 12.80 लाख हड़पने की कोशिश:पुलिस ने खुलासा कर 3 आरोपियों को अरेस्ट किया, 10.50 लाख हुए बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने फर्जी लूट दिखाकर 12.80 लाख रुपए हड़पने की कोशिश करने वाले 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। आरोपी के पास से 10.50 लाख रुपए और लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हरिद्वार के रुड़की निवासी सोम शर्मा ने 5 अप्रैल 2026 को थाना गागलहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ललित कुमार ने लूट की झूठी कहानी बनाकर उससे 12.80 लाख रुपए हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सामने आया कि लूट की घटना पूरी तरह से फर्जी थी और इसमें ललित कुमार के साथ विनय कुमार तथा रोहित उर्फ प्रदीप भी शामिल थे। तीनों ने मिलकर फर्जी तरीके से रकम हड़पने की साजिश रची थी। एसएसपी अभिनंदन ने मामले में टीम गठित की। पुलिस टीम ने 10 अप्रैल 2026 को भगवानपुर रोड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से गबन की गई रकम में से 10.50 लाख रुपए नगद बरामद किए, साथ ही घटना में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी का हत्यारोपी पति दो माह बाद भी फरार:पुलिस की दो टीमें कर रहीं तलाश, तमिलनाडु से खाली हाथ लौटी; परिजन पुलिस कमिश्नर से मिले
    Next Article
    सपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई:संभल में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment