Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें:ईरान-इजराइल तनाव की अफवाहों से बढ़ी भीड़, आपूर्ति विभाग ने नकारा कमी

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एलपीजी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव की अफवाहों के कारण उपभोक्ता गैस आपूर्ति बाधित होने की आशंका से सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर बुक कराने के बाद उन्हें 10 से 15 दिनों तक इंतजार करने को कहा जा रहा है। पहले जहां कुछ ही दिनों में सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब डिलीवरी में काफी देरी हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही भीड़ जमा हो रही है। लोगों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के चलते कई लोग पहले से ही गैस सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि इस माहौल का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जाने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि अफवाहों के कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। हालांकि, जिला आपूर्ति विभाग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले की गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस केवल प्रमाणित उपभोक्ताओं को ही नियमों के तहत दी जा रही है और विभाग को गैस ब्लैक में बिकने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।इसके बावजूद, एजेंसियों के बाहर बढ़ती भीड़ और बाजार में फैल रही अफवाहों के कारण लोगों की चिंता कम नहीं हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की दहशत के बीच ठग एक्टिव:लिस्ट से नाम कटवाने का व्यापारियों को दे रहे लालच, कंपनी से बता रहे सेटिंग
    Next Article
    BJP विधायक ने जल जीवन मिशन का रियलिटी चेक किया:कहां- मंत्री ने 20 दिन का समय दिया, 38 दिन बाद भी योजनाएं अधूरी; SIT जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment