Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में होली-रमजान पर हुड़दंगियों को चेतावनी:डीएम-एसएसपी ने अश्लील डीजे, ट्रिपल सवारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के जिम्मेदार लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना था। एसएसपी अभिनंदन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बाइक पर तीन या चार सवार होकर स्टंट करने, तेज रफ्तार से चलने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीजे पर अश्लील गाने बजाने और आपत्तिजनक नृत्य करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों की संवेदनशीलता पर जानकारी ली गई। जिन इलाकों में पूर्व में होली के दौरान विवाद हुए हैं, वहां शांति समितियों और स्थानीय लोगों से पहले से ही संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तनाव को समय रहते समाप्त किया जा सके। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही भाईचारे और संयम का संदेश देते हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समाज से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि यदि अनजाने में रंग किसी पर पड़ जाए तो उसे तूल न दिया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि होली तय समय सीमा में समाप्त हो, जिससे मुस्लिम समुदाय को नमाज अदा करने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने आम जनता से अफवाहों से बचने और त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी, थाना प्रभारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर अपनी जनता पार्टी का प्रदर्शन:UGC एक्ट 2026 लागू करने की मांग की, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया
    Next Article
    सांसद रुचि वीरा और सपा नेता में विवाद:जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने, निर्माण रुकवाकर डीएम ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment