Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ई-कार्ट डिलीवरी बॉयज सड़कों पर:कंपनी की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध, आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के मानकमऊ इलाके में रविवार को ई-कार्ट के डिलीवरी बॉयज ने कंपनी की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने प्रति पार्सल भुगतान दर 23 रुपये से घटाकर 16 से 19 रुपये कर दी है, जिसे वे वादाखिलाफी और आर्थिक शोषण बता रहे हैं। डिलीवरी बॉयज के अनुसार, कंपनी 'शॉपसी' के पार्सलों का भुगतान रोक रही है। उनका यह भी आरोप है कि एक ही ग्राहक के कई पार्सल होने पर केवल एक का पूरा भुगतान किया जाता है, जबकि बाकी पर कटौती कर दी जाती है। इसके अतिरिक्त, पार्सल रद्द होने पर उनकी मेहनत का कोई भुगतान नहीं किया जाता। कर्मचारियों ने 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' को लेकर भी शिकायत की है। उनका कहना है कि सामान में खराबी होने पर उसका जुर्माना डिलीवरी बॉयज पर थोप दिया जाता है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती। डिलीवरी बॉयज ने बताया कि तीन दिन पहले कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारी और अधिक नाराज हैं। उन्होंने कहा कि वे दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन कंपनी उनके हक का पैसा काट रही है और अब वे चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शनकारी डिलीवरी बॉयज ने चेतावनी दी है कि जब तक पुराने भुगतान दरें बहाल नहीं की जातीं और कथित शोषणकारी नियम वापस नहीं लिए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में NEET UG 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:20 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव
    Next Article
    हाईटेंशन-तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार:शामली में 23 बंडल तार, गाड़ी और कटर बरामद; आरोपियों को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment