Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ई-रिक्शा पलटा, छात्र की मौत:स्कूल जाते समय हुआ हादसा, अन्य बच्चे सुरक्षित

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह चिलकाना रोड पर एक ई-रिक्शा पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 वर्षीय छात्र अरमान की मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। ई-रिक्शा में स्कूल जा रहे कई बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा के सामने अचानक एक कुत्ता आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, जबड़े और गर्दन में गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अरमान गांव दाबकी गुर्जर का रहने वाला था। उसका हाल ही में चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में दाखिला हुआ था और वह पहली बार स्कूल जा रहा था। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। ई-रिक्शा में अरमान सहित लगभग 5 से 6 बच्चे सवार थे। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ई-रिक्शा चालक की पहचान अफजल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल परिजनों ने किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि यदि परिजन तहरीर देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:पेंटिंग का काम करता था, दो छोटे बच्चों का पिता था मृतक
    Next Article
    दबंगों के हमले से दंपति दहशत में, कार्रवाई की मांग:मैनपुरी में बीच सड़क पति को पीटा, बचाने पहुंची पत्नी को धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment