Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों के हमले से दंपति दहशत में, कार्रवाई की मांग:मैनपुरी में बीच सड़क पति को पीटा, बचाने पहुंची पत्नी को धमकाया

    8 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। खेत से घर लौट रहे जितेंद्र सिंह पर गांव के कुछ लोगों ने हमला किया। जब उनकी पत्नी और देवरानी बचाने पहुंचीं, तो उन्हें भी धमकाया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। यह घटना बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा में हुई। पीड़िता पूनम चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे उनके पति जितेंद्र सिंह खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के मनीष ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगा। जब जितेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया, तो मनीष ने अपने साथियों अनिल और कल्लू के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं। पूनम चौहान और उनकी देवरानी ममता चौहान जब बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। उन पर जान से मारने की धमकी देने और ईंट-पत्थर फेंककर दहशत फैलाने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित तौर पर आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और लौट गई। इससे परिवार में भय और नाराजगी का माहौल है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी कई बार उनके परिवार को निशाना बना चुके हैं, जिससे वे लगातार डर के साये में जी रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, मुकदमा दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में बेवर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में ई-रिक्शा पलटा, छात्र की मौत:स्कूल जाते समय हुआ हादसा, अन्य बच्चे सुरक्षित
    Next Article
    रुद्रपुर-पिंडरा मार्ग पर कूड़े का ढेर:नगर पंचायत की अनदेखी से संक्रमण का खतरा बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment