Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जाम खुलवाने सड़क पर उतरे सांसद इमरान मसूद:खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, लोग बोले- जमीनी नेता

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के मानकमऊ क्षेत्र से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं। यह घटना मंगलवार देर शाम की है, जब मानकमऊ में भीषण जाम लग गया था। जानकारी के अनुसार, सांसद इमरान मसूद मंगलवार को उदयपुर से सहारनपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला मानकमऊ क्षेत्र में पहुंचा, वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो चुका था और लोग काफी देर से परेशान थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद अपनी गाड़ी से नीचे उतर आए। उन्होंने तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की पहल की। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया और वाहनों को एक-एक कर व्यवस्थित तरीके से निकलवाना शुरू किया। इस दौरान वह ट्रैफिक पुलिस की तरह वाहनों को दिशा देते दिखे। सांसद की सक्रियता और पहल के चलते कुछ ही समय में जाम खुल गया और यातायात सामान्य हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांसद के इस कदम से मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग किया, जिससे स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। जाम खुलने के बाद इमरान मसूद अपनी गाड़ी में बैठकर आगे के लिए रवाना हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स उन्हें ‘जमीनी नेता’ बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी के रूप में देख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास जनता को राहत देते हैं और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास मजबूत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमएससी रिजल्ट में गड़बड़ी पर भड़के छात्र:विवि में ताला जड़ा; रजिस्ट्रार-परीक्षा नियंत्रक कार्यालय किया बंद
    Next Article
    उन्नाव में घनश्याम मीणा ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार:जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment