Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में को-ऑपरेटिव शराब फैक्ट्री पर कुर्की की तैयारी:टपरी में 35 करोड़ का हुआ था आबकारी घोटाला, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है 27 लोगों पर मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की देहात कोतवाली क्षेत्र के टपरी गांव में स्थित को-ऑपरेटिव शराब फैक्ट्री से जुड़े करीब 35 करोड़ रुपए के आबकारी घोटाले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने फैक्ट्री की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत फैक्ट्री की जमीन, भवन और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है, ताकि कुर्की की कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की कानूनी या तकनीकी बाधा न आए। जानकारी के अनुसार, टपरी स्थित को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में देशी शराब का उत्पादन किया जाता था। जांच के दौरान सामने आया था कि फैक्ट्री में रिकॉर्ड में हेराफेरी कर बड़े पैमाने पर आबकारी शुल्क और जीएसटी की चोरी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 11 महीनों की अवधि में लगभग 35 करोड़ रुपए की एक्साइज ड्यूटी की चोरी का मामला सामने आया था। जांच में यह भी पाया गया कि फैक्ट्री में तकनीकी निगरानी के लिए लगाए गए उपकरणों से छेड़छाड़ की गई थी। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी जैसे उपकरणों को इस तरह से प्रभावित किया गया कि उत्पादन और सप्लाई से जुड़े वास्तविक आंकड़े छिपाए जा सकें। इसके जरिए अवैध रूप से अतिरिक्त देशी शराब का उत्पादन किया गया और उसे बाजार में खपाया गया। इस प्रक्रिया में जीएसटी, आबकारी और आयकर से जुड़ी बड़ी कर चोरी के साथ मनी लॉन्ड्रिंग के भी संकेत मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिछले वर्ष नौ दिसंबर 2025 को देहात कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र और शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। पुलिस ने शराब कारोबारी मनोज जायसवाल और नीरज जायसवाल सहित कुल 27 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहा था। अब इसी मामले में आगे बढ़ते हुए पुलिस ने फैक्ट्री की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत थाना जनकपुरी पुलिस को संपत्ति के सत्यापन और विवरण जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस फैक्ट्री की जमीन, भवन, मशीनरी और अन्य संबंधित संपत्तियों का पूरा ब्योरा तैयार कर रही है। इसके बाद सभी दस्तावेज जिला प्रशासन को भेजे जाएंगे, जहां से कुर्की की औपचारिक कार्रवाई शुरू होगी। इधर, चर्चा ये भी है कि आरोपी पक्ष ने मामले को कोर्ट में चुनौती दी है और उन्हें वहां से कुछ अंतरिम राहत मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और कानूनी प्रक्रिया अपने निर्धारित नियमों के अनुसार जारी है। मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि टपरी स्थित शराब फैक्टरी से जुड़े घोटाले में पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। अब आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके लिए आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन पर लगी थी गैंगस्टर एमडी प्रणव अनेजा, यूनिट हेड उपेंद्र गोविंद राव, बटलिंग प्रभारी हरिशरण तिवारी, बारकोड डिस्पेचर प्रदीप कुमार, केमिस्ट अरविंद कुमार, क्वालिटी कंट्रोलर संजय कुमार शर्मा, ईटीपी प्रभारी मांगेराम त्यागी, ट्रांसपोर्टर जयभगवान शर्मा, ट्रक ड्राइवर गुलशेर, अशोक कुमार कश्यप, कमल डेनियल, वीरेंद्र शंखधर, सत्यवान शर्मा, अश्वनी कुमार उपाध्याय, संतलाल जायसवाल, अजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, अशोक दीक्षित, रविंद्र किशोर, तत्कालीन आबकारी आयुक्त जगराम पाल, तत्कालीन आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, राकेश कुमार चतुर्वेदी, टीएस सोमशेखर, नीरज जायसवाल, कुलदीप सिन्हा, मैनेजर प्रदीप गुप्ता और मनीष उर्फ मिंटू जायसवाल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में खुला हाईटेक पर्यटन थाना:सीएम ने किया उद्घाटन,देशी- विदेशी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं और स्मार्ट सर्विलांस से लैस
    Next Article
    युवक की हत्या कर रील बनाने वाला गिरफ्तार:मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़,पैर में गोली लगने से हुआ घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment