Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तपिश ने झुलसाया, सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड:कानपुर में मार्च के अंत तक 40 डिग्री पार जाएगा तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया है। मौसम में आए इस बदलाव ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन तो रहा ही, साथ ही रात का तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया गया। दिन के समय लोग धूप से बचते हुए नजर आए। समय से पहले गर्मी का सितम सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि गर्मी का सितम इस बार समय से पहले ही शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही झुलसा रही धूप सुबह के समय ही तीखी धूप लोगों को झुलसा रही है। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सीजन के इस सबसे गर्म दिन ने आने वाले दिनों के लिए आगाह कर दिया है कि इस बार कानपुर को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। तापमान बढ़ने के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अच्छा खासा अंतर देखा जा रहा है। यह अंतर मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। इसके अलावा उमस भी बढ़ेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। घर से निकलते समय पानी पीकर निकलें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JRHU का पहला दीक्षांत समारोह 22 मार्च को:चित्रकूट में 1926 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, मेधावियों को मिलेंगे पदक
    Next Article
    इंटरमीडिएट छात्र अब एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकेंगे:यूपी बोर्ड ने दी सुविधा; परिणाम के बाद लिए जाएंगे आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment