Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में खुला हाईटेक पर्यटन थाना:सीएम ने किया उद्घाटन,देशी- विदेशी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं और स्मार्ट सर्विलांस से लैस

    1 hour ago

    1

    0

    ब्रज तीर्थ धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वृंदावन में नवनिर्मित पर्यटन थाने का उद्घाटन फीता काटकर किया। यह थाना न केवल अपराध नियंत्रण, बल्कि तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा और सहायता प्रदान करने के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। अनेक भाषाओं के जानकार पुलिसकर्मी और अत्याधुनिक सुविधाएं वृंदावन का यह नया पर्यटन थाना देशी और विदेशी पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। थाने में तैनात पुलिसकर्मी अंग्रेजी सहित कई विदेशी और प्रांतीय भाषाओं में पारंगत हैं, ताकि वे बाहरी पर्यटकों की समस्याओं को आसानी से समझ सकें। थाने में एक 24x7 सहायता केंद्र और विशाल स्वागत हॉल बनाया गया है, जहां यात्री विश्राम कर सकते हैं और जरूरी जानकारी ले सकते हैं। सेफ सिटी' प्रोजेक्ट: स्मार्ट सर्विलांस और सुरक्षा का पहरा सुरक्षा के मोर्चे पर यह थाना बेहद खास है। इसे 'सेफ सिटी' प्रोजेक्ट के तहत अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस और स्मार्ट निगरानी प्रणाली से जोड़ा गया है। थाने में एक साइबर सेल भी बनाया गया है, जो डिजिटल ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े मामलों पर नजर रखेगा। पर्यटकों के साथ होने वाली चोरी या ठगी जैसी घटनाओं की अब यहां सीधे रिपोर्टिंग और त्वरित जांच की जा सकेगी। सूचना केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी जानकारी पर्यटन थाने के भीतर ही एक सूचना केंद्र स्थापित किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को क्षेत्र के प्रमुख होटलों, गेस्ट हाउसों, धर्मशालाओं और मंदिरों के समय व स्थान की सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही होटलों और धर्मशालाओं के पंजीकरण की सुविधा भी यहां उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रियों को रुकने के लिए सुरक्षित और प्रमाणित स्थान मिल सके। महिलाओं और दिव्यांगों को विशेष प्राथमिकता सरकार ने इस थाने में समावेशी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है। महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए यहां विशेष महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है, वहीं दिव्यांग के लिए रैम्प और आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इस थाना पर 130 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा आने वाले पर्यटकों के लिए कैंटीन भी बनाई गयी है। पर्यटन थाना पर एक कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सप्तसागर दवा मंडी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:विरोध के बीच हाउस टैक्स के बकायदारों से वसूला 10.30 लाख, 175 प्रतिष्ठानों से लेना है 5 करोड़
    Next Article
    सहारनपुर में को-ऑपरेटिव शराब फैक्ट्री पर कुर्की की तैयारी:टपरी में 35 करोड़ का हुआ था आबकारी घोटाला, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है 27 लोगों पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment