Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में किसानों का मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना–प्रदर्शन:टिकैत बोले-सरकार उद्योगपतियों की, किसान की फसल सस्ते में लुट रही; MSP गारंटी कानून लागू हो

    1 day ago

    2

    0

    दिल्ली में 2020 में हुए किसान आंदोलन की शुरुआत की छठी वर्षगांठ पर गुरुवार को सहारनपुर में किसानों ने कमिश्नर ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। किसान की फसल सस्ते दामों पर खरीदी जा रही है और वही फसल बाजार में महंगे दामों पर बेची जा रही है। यदि एमएसपी गारंटी कानून लागू हो जाए तो कोई भी व्यापारी किसानों की फसल एमएसपी से नीचे नहीं खरीद सकेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि 26 नवंबर 2020 को दिल्ली में किसान आंदोलन शुरू हुआ था, जो 13 महीने तक चला। उसी आंदोलन की याद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई जगह एक दिन का कार्यक्रम रखा गया है, जबकि कुछ स्थानों पर किसान रातभर धरने पर रुकेंगे। सहारनपुर में भी किसान रातभर धरने पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा में आंदोलन को 72 घंटे तक चलाने पर भी चर्चा हो रही है। इसका अंतिम निर्णय मोर्चे की बैठक में लिया जाएगा। कमिश्नर के ज्ञापन लेने तक धरना खत्म नहीं करने की चेतावनी टिकैत ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन कमिश्नर को ही लेना होगा। यदि वह नहीं आते हैं तो किसान इंतजार करेंगे। उनके अनुसार, अधिकारी किसी दूसरे व्यक्ति को ज्ञापन लेने के लिए भेज देते हैं, लेकिन इस बार किसान ऐसा नहीं होने देंगे। जब तक कमिश्नर खुद ज्ञापन नहीं लेंगे, तब तक वार्ता नहीं होगी और किसान धरनास्थल से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर अधिकारियों के सामने किसानों को अपनी आवाज और मजबूती से उठानी पड़ेगी। MSP से कम कीमत पर फसल खरीदने वालों पर लगे रोक राकेश टिकैत ने एमएसपी गारंटी कानून को किसानों की प्रमुख मांग बताया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कानून लागू होना चाहिए, जिसके तहत कोई भी व्यापारी किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं खरीद सके। किसानों को धान, गेहूं, गन्ना और दूसरी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीदकर किसानों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। टिकैत ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एमएसपी से नीचे फसल बिकने के कारण किसानों को करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होने का हिसाब सामने आया था। उन्होंने देशभर में इस नुकसान को 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक बताया। यूपी में 400, हरियाणा में 430 रुपए गन्ना भाव टिकैत ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी गन्ने का भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि हरियाणा में 430 रुपए प्रति क्विंटल का भाव है। ऐसे में यूपी के किसानों को भी गन्ने का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने गन्ना भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि किसानों को समय पर भुगतान मिलना जरूरी है। 15 साल से नहीं बढ़े सर्किल रेट, 100% संशोधन की मांग भूमि अधिग्रहण और जमीन के सर्किल रेट को लेकर भी टिकैत ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में करीब 15 साल से सर्किल रेट में पर्याप्त संशोधन नहीं हुआ है। कुछ जिलों में डीएम ने 40 से 48 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए हैं, लेकिन ये भी मौजूदा जमीन की कीमतों के मुकाबले कम हैं। उन्होंने मांग की कि सर्किल रेट में एक बार में 100 प्रतिशत तक संशोधन किया जाए, ताकि भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को जमीन का उचित मुआवजा मिल सके। बिजली संशोधन कानून का भी विरोध किसानों ने बिजली संशोधन कानून को लागू नहीं करने और इसमें किसानों के हितों के अनुसार बदलाव करने की मांग उठाई। टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों में एमएसपी गारंटी कानून, गन्ने का उचित भाव, बकाया भुगतान, बिजली संशोधन कानून में बदलाव और भूमि अधिग्रहण के दौरान उचित मुआवजा शामिल हैं। अगला धरना डीएम कार्यालय पर हो सकता है टिकैत ने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में किसानों का आंदोलन और तेज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीएम कार्यालय पर धरना देने को लेकर भी किसानों के बीच चर्चा होगी। गुरुवार रात को इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। हरियाणा के किसान संगठनों से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के लिए अधिकारियों के सामने ज्यादा मजबूती से अपनी बात रखनी होगी। 2027 के चुनाव पर बोले- किसान दोनों तरफ जाएगा 2027 के विधानसभा चुनाव में किसान किस राजनीतिक दल के साथ जाएगा, इस सवाल पर टिकैत ने किसी एक पार्टी के समर्थन का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसान अपने मुद्दों को लेकर सभी राजनीतिक दलों और गठबंधनों के बीच जाएगा। किसानों को अपने अधिकारों के लिए राजनीतिक व्यवस्था के सामने भी आवाज उठानी होगी। उन्होंने चुनावी राजनीति से ज्यादा किसानों के मुद्दों और आंदोलन को मजबूत करने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 15 साल की लड़की ने सुसाइड किया:माता-पिता बाजार गए थे, लौटकर आए तो फंदे पर लटके मिले
    Next Article
    20 हजार की रिश्वत लेते गन्ना विभाग का बाबू गिरफ्तार:रामपुर में ग्रेच्युटी का भुगतान कराने के नाम पर मांगा था रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment