Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 15 साल की लड़की ने सुसाइड किया:माता-पिता बाजार गए थे, लौटकर आए तो फंदे पर लटके मिले

    1 day ago

    2

    0

    झांसी में 15 साल की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। वह घर पर अकेली थी। माता-पिता बाजार गए थे। जब लौटकर आए तो बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मोठ कस्बे का है। पढ़ाई छोड़ चुकी थी शिल्पी मृतका का नाम शिल्पी (15) पुत्री कालीचरण बरार था। वह मोठ के आजाद नगर मोहल्ले की रहने वाली थी। शिल्पी 3 बहनों में सबसे छोटी थी। उससे छोटा एक भाई है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। मृतका के मामा संतोष ने बताया- मेरी भांजी शिल्पी पढ़ाई छोड़ चुकी थी। वह माता-पिता और छोटे भाई के साथ घर पर रहती थी। बुधवार को माता-पिता और भाई बाजार गए थे। शिल्पी घर पर अकेली थी। जब माता-पिता बाजार से लौटकर आए तो कमरे के अंदर शिल्पी फंदे पर लटकी थी। यह देख माता-पिता की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए। मामा ने कहा- भांजी का घर पर किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। न ही वो परेशानी दिखी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये समझ में नहीं आ रहा है। जांच कर रहे हैं मोठ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिल्पी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारणों के बारे में परिजन नहीं बता पाए। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 हजार से अधिक लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी:औरैया कोर्ट परिसर-स्कूल और नपं में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम
    Next Article
    सहारनपुर में किसानों का मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना–प्रदर्शन:टिकैत बोले-सरकार उद्योगपतियों की, किसान की फसल सस्ते में लुट रही; MSP गारंटी कानून लागू हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment