Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:SSP ने जलाभिषेक किया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रविवार को एसएसपी अभिनंदन ने शहर के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एसएसपी ने श्री बागेश्वर महादेव मंदिर और श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुगम आवागमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि सभी शिवालयों में गर्भगृह के पास विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला पुलिस बल को विशेष रूप से तैनात किया गया है। सिविल डिफेंस की टीमें भी प्रमुख स्थलों पर मौजूद रहीं। शहर में निकलने वाली शोभायात्राओं के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से छतों का सर्वेक्षण किया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई हो सके। पूरे जिले को सेक्टर और जोन में बांटकर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है और सभी जगह स्थिति सामान्य है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरई में 14 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण:20.05 किमी लंबी सड़कों पर 5.25 करोड़ रुपये खर्च
    Next Article
    चंदौली सिविल बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह:बोले- अधिवक्ताओं की सुविधा, भ्रष्टाचार पर लगाम पहली प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment