Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मरने से पहले विशाल ने बनाया वीडियो:बोला-भाभाी से शादी के दबाव और पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर कर रहा हूं सुसाइड

    2 hours ago

    1

    0

    मुझ पर जबरन शादी का दबाव बनाया जा रहा है, पुलिस भी परेशान कर रही है। मैं इन सबसे तंग आकर सुसाइड कर रहा हूं। सहारनपुर के युवक विशाल ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में ये बात कही। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक का शव दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर पर लटका मिला था। मामला थाना बड़गांव कका है। दरअसल, 8 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले विशाल (25) का एक वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए अपनी भाभी, उसके रिश्तेदारों और बड़गांव थाने में तैनात दो दरोगाओं को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में विशाल ने कहा कि उस पर जबरन विधवा भाभाी से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वो मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था। उसने आरोप लगाया कि उसकी भाभी, उसके परिवार के लोग और पुलिस मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। युवक ने अपनी मौत के लिए इन्हीं लोगों को जिम्मेदार बताते हुए सरकार से न्याय की गुहार लगाई। मृतक की मां सुदेश देवी के अनुसार, उनके बड़े बेटे प्रीतम सिंह की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग छोटे बेटे विशाल पर उसकी भाभी सोनिया से शादी करने का दबाव बना रहे थे। विशाल इस बात के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि वो भाभी को मां के समान मानता था। आरोप है कि इनकार करने पर उसे लगातार धमकाया गया और कई बार मारपीट भी की गई। परिजनों का ये भी कहना है कि इस संबंध में विशाल ने पहले ही थाना बड़ागांव में शिकायत की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे वो और अधिक मानसिक तनाव में आ गया था। वीडियो में विशाल ने कहा है कि भाभी, उसके भाई-बहन और दो पुलिसकर्मी उसे परेशान कर रहे हैं और उसी के कारण वो सुसाइड जैसा कदम उठाने को मजबूर हुआ। शनिवार को मृतक की मां ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचीं और सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मामले में जांच अधिकारी अमित नागर का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री खन्ना और बसपा की इकलौती सीट खतरे में?:SIR के बाद 114 सीटें फंसीं, भाजपा-सपा का गणित बिगड़ा
    Next Article
    IPL में आज LSG vs GT:लखनऊ ने पिछले तीन मुकाबलों में गुजरात को हराया, इकाना में 3 में से 2 मैच जीते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment