Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश लूट के मुकदमें में फरार चल रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, लूट के 2.80 लाख रुपए नगद और बाइक बरामद की है। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पुलिस के अनुसार, देर रात थाना फतेहपुर पुलिस गंगाली मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गांव राजपुर में पशु व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश गंगाली की तरफ से आ रहे हैं। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने काउंटर फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया। घायल बदमाश की पहचान शुभम पुत्र धनप्रकाश निवासी ग्राम लडवा, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, .315 बोर के दो जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा लूट के 1.50 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाकर दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अंकित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम चम्पावास, थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, .315 बोर के दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूट के 1.30 लाख रुपए नगद और एक बाइक बरामद की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा शुरू, 15.27 लाख छात्र दे रहे हैं एग्जाम
    Next Article
    हॉस्टल में मेस का खाना खाने से बेहोश हुई छात्रा:उल्टियां हुईं, लखनऊ विश्वविद्यालय में धरने पर बैठीं छात्राएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment