Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नाबालिग से छेड़छाड़:पीड़िता ने डीएम से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई

    23 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को डीएम मनीष बंसल से शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जानलेवा हमला किया, साथ ही उनके मकान पर भी कब्जा कर लिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने बार-बार शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। गागलहेड़ी निवासी मीरा पत्नी रामलाल ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति एक चर्च से जुड़े हैं। चर्च के हिसाब-किताब को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते नामजद आरोपियों ने पति की गैरमौजूदगी में घर आकर महिला के साथ मारपीट की और उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ अभद्रता की। महिला के अनुसार, दो युवकों ने बेटी का गला दबाकर उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इस घटना के बाद उसे अस्थायी रूप से घर से बाहर रहकर पढ़ाई करनी पड़ी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर पर ताला लगा दिया और परिवार को अंदर जाने या सामान निकालने से रोक दिया। उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी गई है। शिकायत में एक अन्य व्यक्ति पर मकान पर जबरन कब्जा करने और परिवार को घर से बाहर निकालने का आरोप भी शामिल है। महिला का कहना है कि उच्च अधिकारियों द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी पक्ष उनके आदेशों की अनदेखी कर रहा है। पीड़िता ने डीएम से मांग की है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में डकैती स्थल का आईजी ने किया निरीक्षण:खुलासे के लिए 3 टीमें गठित, पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
    Next Article
    रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली:व्हाट्सऐप वॉइस नोट में करोड़ों की मांग, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, अलर्ट मोड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment