Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नगर निगम ने 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण:अंसारी रोड पर चला अभियान, फुटपाथ पर बनी अवैध दीवार ध्वस्त

    18 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नगर निगम ने सोमवार को नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अंसारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 दुकानों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही, एक दुकान द्वारा फुटपाथ पर बनाई गई अवैध दीवार को भी ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर यातायात और पैदल यात्रियों की समस्या को दूर करना था। अभियान दल के अंसारी रोड पर पहुंचते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पुल जोगियान से जामा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दुकानों के बाहर सामान पाया गया तो उसे जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान के दौरान एक परचून दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को भी तोड़ा गया। बताया गया कि दुकानदार ने यह दीवार सड़क की ओर सामान फैलाने के उद्देश्य से बनाई थी। प्रवर्तन दल ने बिना किसी ढिलाई के दीवार को ध्वस्त कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। हालांकि, भविष्य में अतिक्रमण न करने का लिखित आश्वासन देने पर जुर्माना वसूल कर सामान वापस कर दिया गया। इस दौरान चार दुकानदारों से कुल दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम के अनुसार, अंसारी रोड शहर की प्रमुख व्यावसायिक सड़कों में से एक है, जहां अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाएं होती थीं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क को सुगम बनाना और पैदल चलने वालों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है। कार्रवाई के समय प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच. बी. गुरुंग और हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल के सभी जवान मौके पर मौजूद रहे। अभियान को पूरी सख्ती के साथ अंजाम दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद- सदर तहसील में वकीलों ने बंद किया काम:सब-रजिस्ट्रार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, धरने पर बैठे
    Next Article
    खाद्य विभाग में जप्त किया 569 किलो खाद्य पदार्थ:आजमगढ़ जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया हुआ है अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment