Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद- सदर तहसील में वकीलों ने बंद किया काम:सब-रजिस्ट्रार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, धरने पर बैठे

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की सदर तहसील में सोमवार को सब-रजिस्ट्रार और वकीलों के बीच तीखी बहस के बाद कामकाज ठप हो गया। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सब-रजिस्ट्रार तृतीय अशोक कुमार यादव पर आम जनता और वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद वकीलों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। बार एसोसिएशन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन कार्यालय में पहले से ही कई समस्याएं थीं। आधार वेरिफिकेशन, ऑनलाइन फीस जमा करने और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं में लोगों को परेशानी हो रही थी। विशेष रूप से, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के फिंगरप्रिंट मैच न होने के कारण सैकड़ों लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। जब वकीलों ने इन समस्याओं को लेकर आपत्ति जताई, तो उनकी कथित तौर पर सब-रजिस्ट्रार अशोक कुमार यादव से बहस हो गई। मामला बढ़ने पर तहसील बार एसोसिएशन ने एक आम सभा बुलाई। सभा में एक प्रस्ताव पारित कर सब-रजिस्ट्रार को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वकीलों ने यह भी आरोप लगाया कि सब-रजिस्ट्रार द्वारा अक्सर धमकी दी जाती है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। इन मांगों के समर्थन में वकीलों ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया और तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री और अन्य आवश्यक कार्य पूरी तरह से रुक गए, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। तहसील बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रण किये जाने पर पार्षद ने किया विरोध:कानपुर के वार्ड 110 में पहुंच रुकवाया काम, नगर आयुक्त से की शिकायत
    Next Article
    सहारनपुर में नगर निगम ने 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण:अंसारी रोड पर चला अभियान, फुटपाथ पर बनी अवैध दीवार ध्वस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment