Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नीलगाय के हमले में प्रधान प्रतिनिधि की मौत:खेत से लौटते समय नीलगाय झुंड ने किया हमला

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के सलेमपुर बलवंतपुर गांव में गुरुवार देर रात नीलगाय के झुंड के हमले में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सतीश सैनी (56) की मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सतीश सैनी के बेटे का 'मंढा' 8 मार्च को होना था। ग्राम प्रधान पूनम सैनी के पति सतीश सैनी गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने खेत में बिजली की मोटर बंद करने गए थे। मोटर बंद करने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। अंबाला रोड स्थित गांव सलेमपुर/बलवंतपुर के पास अचानक नीलगाय के झुंड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतीश सैनी सड़क पर गिर गए और नीलगायों का झुंड उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सतीश सैनी ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजन जितेंद्र सैनी उर्फ काका ने बताया कि सतीश सैनी को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सतीश सैनी के पुत्र वासु सैनी का 'मंढा' 8 मार्च को निर्धारित था। इस दुखद घटना से परिवार में खुशियों का माहौल शोक में बदल गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी को पीटा:ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी से हुआ था झगड़ा, तीन पर FIR
    Next Article
    भाजपा विधायक के पति पर तमंचा तानने का आरोप:दो नामजद समेत कई पर केस, पूर्व विधायक बोले- आरोप बेबुनियाद; होली के दिन निगोही में हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment