Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी को पीटा:ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी से हुआ था झगड़ा, तीन पर FIR

    5 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर कस्बे में छत पर पत्थर फेंकने के विरोध को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसियों ने एक व्यापारी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जहांगीरपुर निवासी व्यापारी पुनीत अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को पड़ोसियों ने उनके घर की छत पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और विवाद बढ़ गया। पुनीत अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आरोपी पुनीत उर्फ गुटकी, चेतन और कालीचरण ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बल्ले से मारपीट की, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुनीत उर्फ गुटकी, चेतन और कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल:बोला- मार डालेंगे; 500 रुपए के होली के चंदे को लेकर हुआ विवाद
    Next Article
    सहारनपुर में नीलगाय के हमले में प्रधान प्रतिनिधि की मौत:खेत से लौटते समय नीलगाय झुंड ने किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment