Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पहाड़ों से आया सैलाब, पुल टूटकर बिखरा:लखनऊ-नोएडा में तेज बारिश; फर्रुखाबाद में बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रोईं

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में सोमवार को लखनऊ-नोएडा समेत 30 से अधिक शहरों में बारिश हुई। सहारनपुर में 24 घंटे से लगातार बरसात हो रही है। इससे गंगराव नदी और शाकुंभरी मंदिर के पास की बरसाती नदी में सैलाब आ गया है। बहाव इतना तेज था कि मिर्जापुर क्षेत्र में गंगराव नदी पर बना रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। नदी का पानी दिल्ली यमुनोत्री हाइवे के ऊपर से बहने लगा। सड़कों-कॉलोनियों में 3-4 फीट पानी भर गया। घरों-दुकानों में पानी भर गया। कारें-बाइकें आधी डूब गईं। पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दर्जनों गांव टापू बन गए हैं। लोग अपने गांवों और घरों को छोड़कर सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। रात के वक्त सड़कों पर सोने को मजबूर हैं। फर्रुखाबाद में 21 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। कटान की जद में आए बाकी मकानों को लोग खुद ही तोड़ रहे, ताकि ईंट-सरिया जैसे सामानों को बचा सकें और हालात सुधरने के बाद फिर से घर बनाने में उनका इस्तेमाल कर सकें। मकान टूटते देख महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। बिलखते हुए कहा- पाई-पाई जोड़कर घर बनाया, लेकिन बाढ़ ने जिंदगीभर की कमाई बर्बाद कर दी। अब कहां जाएंगे? मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग डूब गया। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा कर रहे हैं। कानपुर शहर से 25 किमी. दूर गंगा के ब्रह्मावर्त घाट पर 'ब्रह्मा की खूंटी' मंदिर में खूंटी डूब गई है। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर और महोबा में भारी बारिश हो सकती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदेश में 1 जून से अब तक 136 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले साल 9 अगस्त तक यूपी में 437 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 2% अधिक थी। वहीं, इस साल अब तक 341 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 20% कम है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मानसूनी रेखा दिल्ली और आगरा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर बना एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय राजदूत से मिले नेपाली पीएम:पहली बार किसी विदेशी डिप्लोमेट से अकेले मुलाकात की; चीनी राजदूत से भी मिले
    Next Article
    नाक में ऑक्सीजन लगी, फिर भी कांवड़ लेकर निकला बुजुर्ग:स्कूटी पर दो सिलेंडर रखे; इंफ्लुएंसर शादाब जकाती ने फल बांटे; काशी में महाकुंभ जैसी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment