Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस की मुठभेड़...दो अरेस्ट:चेकिंग के दौरान बदमाशों ने चला दी गोली, काउंटर फायरिंग में दोनों गोकश हुए घायल

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में देर रात पुलिस की गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर चेकिंग करते हुए गोली चला दी। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पर गोकशी, गैंगस्टर, चोरी समेत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। मामला थाना देहात क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, देर रात को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम आसनवाली पुलिया चौराहे के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी ग्राम पीकी की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्ध लगने पर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि दोनों ने बाइक मोड़ ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राम पीकी की तरफ भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों आम के बाग की ओर भागते हुए फिर से पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिम पुत्र कयूम और अयूब पुत्र कयूम निवासी पंडौली थाना नागल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे थे। इसके अलावा नाजिम के खिलाफ थाना नागल में मुकदमा दर्ज है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का तीसरा दिन:इजराइल ने 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए; नेतन्याहू बोले- अभी और हमले करेंगे
    Next Article
    MBA-पास भाई के मर्डर की साजिश 13 दिन पहले रची:झांसी में पत्नी और साले के साथ प्लान बनाकर शव दफनाया, महिला फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment