Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:पैर में गोली लगने से हुआ घायल, एक बदमाश हुआ फरार, गोकशी और छिनैती के 12 मुकमदे दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का है। सीओ सदर मनोज यादव ने बताया कि देर रात देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर और एसआई सुबोध शर्मा टीम के साथ ग्राम मंशापुर रोड, बालपुर रजवाहे की पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट पल्सर बाइक पर सवार दो युवक बालपुर की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुड़ गए। कुछ दूर जाने के बाद बाइक फिसल गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा साथी भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सलमान उर्फ महबूब उर्फ मोटा पुत्र मकबूल निवासी हुसैन बस्ती नया घास कांटा, थाना मंडी के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक हजार रुपए नकद और काले रंग की बिना नंबर प्लेट पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी हाल ही में दर्ज एक छिनैती के मामले से जुड़ी है। सलमान देहात कोतवाली थाने का 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश है। वो चार मामलों में फरार चल रहा था, जिनमें छिनैती और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में गोकशी, चोरी और छिनैती के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम:आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम,उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल
    Next Article
    इंटर के छात्र की मौत का राज मोबाइल में मिला:लिखा था, ‘आई एम सॉरी… तुम मर जाओ… मुझसे कोई मतलब नहीं’, नीचे था गर्लफ्रेंड का नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment