Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में प्लॉट के लिए बॉयफ्रेंड को मारी थी गोली:फिर दोस्तों ने लड़की को भी मार डाला था, भाजपा नेता और साथी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में डूडा कर्मी विक्रांत कुमार और उसकी दोस्त राखी कश्यप की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों के बीच मथुरा के एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस हत्याकांड की मुख्य वजह बना। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को बागपत में एक पार्टी के दौरान राखी और उसके साथियों ने मिलकर विक्रांत की हत्या की। इस घटना के बाद पुलिस जांच तेज हुई तो आरोपियों को पकड़े जाने का डर सताने लगा। इसी डर में आकर आरोपियों ने राखी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसे बहाने से बुलाकर चाकू से हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य डेटा के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब जानिए पूरा मामला… 17 अप्रैल को विक्रांत और 27 को राखी का शव मिला सहारनपुर में पुलिस को 17 अप्रैल को नहर में एक शव मिला था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। शव को कपड़ों में लपेटा गया था। हाथ-पैर बंधे थे। सिर और चेहरे पर भारी चीज से वार किए गए थे, ताकि पहचान मश्किल हो जाए। सहारनपुर और बागपत पुलिस इस अज्ञात शव मामले की जांच कर रही रही थी कि इसी बीच 27 अप्रैल को अज्ञात युवती का शव थाना मिर्जापुर के नौगांवा के जंगल में मिला। युवती की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उसका गला भी रेता गया था। बाद में इसकी पहचान राखी के रूप में हुई। इसके बाद परत दर परत पूरा केस खुलता चला गया। पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान, दवा कारोबारी कपिल चौहान को गिरफ्तार किया। अब आरोपी सुधारस चौहान का कबूलनामा पढ़िए…. राखी ने सुधारस चौहान के साथ मिलकर मर्डर का प्लान बनाया पुलिस पूछताछ में आरोपी सुधारस चौहान ने बताया- विक्रांत और राखी एक-दूसरे से प्यार करती थी। राखी हमारे ग्रुप की थी। हमारी दोस्त थी। वह चाहती थी विक्रांत में मथुरा में जो प्लॉट खरीदा है, वह उसके नाम कर दे। लेकिन विक्रांत प्लॉट उसके नाम नहीं करना चाहता था। राखी बहुत चालाक थी। उसने हमारे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझसे 25 लाख रुपए वसूले। इसके बाद विक्रांत को मारने के लिए मुझसे मदद मांगी। कहा कि अगर मैं विक्रांत को मार दूंगा तो वह वीडियो डिलीट कर देगी। मैं उसके झांसे में आ गया। मैंने और राखी ने मिलकर विक्रांत को मारने का प्लान बनाया। प्लान के तहत 16 अप्रैल को राखी के घर बागपत में एक पार्टी हुई। इस पार्टी में मैं, विक्रांत, राखी, मेरा दोस्त दवा कारोबारी कपिल चौहान और अन्य लोग मौजूद थे। फंसने के डर से राखी को मारा सुधारस ने बताया- पार्टी में राखी ने एक बार विक्रांत से प्लॉट को अपने नाम ट्रांसफर करने को कहा। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि राखी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत की जांघ पर गोली मार दी। इसके बाद तीनों डर गए। घायल विक्रांत को अस्पताल न ले जाकर तीनों सुनसान इलाके में ले गए और हाथ-पैर बांधकर कपड़े में लपेटा और फेंक दिया। 17 अप्रैल को नहर में नहर में विक्रांत का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सुधारस ने बताया कि जब पुलिस जांच का दबाव बढ़ा तो मुझे लगा कि कहीं हम पकड़ न जाएं। इसके बाद अपने साथी कपिल के साथ मिलकर राखी को मारने का प्लान बनाया। राखी को एक फॉर्महाउस पर बुलाया गया, जहां पार्टी के बहाने उसे रोका। वहां चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर रजबहे में फेंक दिया। हथियार, कारें और अन्य सामान बरामद एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस ने आसपास के मोबाइल लोकेशन डेटा के आधार पर सुधारस चौहान और कपिल चौहान को गिरफ्तार किया। उनके पास हत्या में उपयोग हथियार, कारें और अन्य सामान बरामद किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि एक प्लॉट का विवाद, ब्लैकमेल और विश्वासघात ने इस पूरे हत्याकांड की वजह बना। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… UP में पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का मर्डर:2 तलाक के बाद 15 साल बड़े शादीशुदा से अफेयर; BJP नेता और कारोबारी अरेस्ट बागपत में 15 दिन के अंदर दो मर्डर। दोनों की डेडबॉडी सहारनपुर में मिली। इनमें एक संविदा कर्मी विक्रांत, दूसरी उसकी 27 साल की दबंग गर्लफ्रेंड राखी थी। वो राखी, जो कमर में हमेशा पिस्टल लगाकर चलती थी। उसका दो बार तलाक हो चुका था। उसका 42 साल के शादीशुदा विक्रांत से अफेयर था। लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि ऐसा क्या हुआ कि एक के बाद एक दो मर्डर हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया सीयूसीईटी 2026 पोर्टल:एआई और स्किल-बेस्ड एजुकेशन से युवाओं के लिए खुलेंगे ग्लोबल करियर के द्वार
    Next Article
    भाजपा कार्यसमिति बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तय:बागपत में 16-17 मई को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment