Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में परिवार के 4 लोगों की मौत:मां, बेटा-बेटी और पोती की जान गई; 100 की स्पीड में क्रेटा ने टक्कर मारी

    20 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार एक बाइक पर था। पीछ से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार चारों लोग सड़क से 10 फीट दूर नीचे खाई में जा गिरे। क्रेटा कार भी पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। आसपास के लोग चारों घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा शनिवार दोपहर 2 बजे बिहारीगढ़ क्षेत्र के धौलाकुआं के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेटा कार नाबालिग चला रहा था। पुलिस गाड़ी के नंबर से इसकी जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हादसे के समय बाइक सवार चारों लोगों की सांसें चल रही थीं। उन्हें एंबुलेंस से पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अगर एंबुलेंस ड्राइवर मरीजों को सीधे हायर सेंटर ले जाता, तो सभी की जान बच सकती थी। हादसे में मलकपुर निवासी लविश (26), उसकी मां राजदुलारी (55), बहन अंजना उर्फ तन्नु (20) और 3 साल की बेटी रूही की मौत हुई। हादसे की 3 तस्वीरें… ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक के चाचा अंकित ने बताया- भतीजा लविश मजदूरी करके परिवार चलाता था। वह 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था। लविश की शादी साल-2022 में हुई थी। लविश अपन मां, बहन और बेटी रूही (3) के साथ कोठड़ी स्थित ससुराल गया था। वहां से बाइक से अपने गांव मलकपुर लौट रहा था। हादसे में बाइक सवार चारों लोग सड़क से 10 फीट दूर खाई में जा गिरे। चारों के शव इधर-उधर पड़े थे। मौके पर चारों की सांसें चल रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। लेकिन, रास्ते में बच्ची रूही ने दम तोड़ दिया। बाकी 3 लोगों ने जिला अस्पताल से हायर सेंटर जाने के दौरान दम तोड़ा। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार कोठड़ी बहलोलपुर-2 में रहने वाले ताहिर का नाबालिग बेटा चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वाहन ताहिर के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है। एंबुलेंस सीएचसी न ले जाती, तो सभी बच जाते प्रत्यक्षदर्शी मिंटू ने बताया- जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। घायलों को एंबुलेंस में बैठाया जा चुका था। हमें भी उनके साथ बैठा दिया गया। मैंने एंबुलेंस कर्मियों से कहा कि घायलों की हालत ज्यादा खराब है, उन्हें सीधे सहारनपुर ले जाया जाए। लेकिन, उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार पहले सीएचसी ले जाना होगा। रास्ते में भी हमने दोबारा उनसे कहा, लेकिन वो लोग सीएचसी ही लेकर गए। बच्ची तो रास्ते में एक्सपायर हो गई थी, लेकिन बाकी तीनों जिंदा थे। इनकी अस्तपाल में मौत हुई। सरकार को यह व्यवस्था बदलनी चाहिए। अगर इमरजेंसी है, तो गंभीर मरीजों को सीधे बड़े अस्पताल पहुंचाया जा सके। चारों लोगों की जान बच सकती थी धर्मदास ने कहा- मैं इस घटना को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही के तौर पर देखता हूं। हादसे के समय बाइक सवार चारों लोग जीवित थे। उन्हें एंबुलेंस से पहले सीएचसी सेंटर ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अगर मरीजों की हालत गंभीर थी, तो उन्हें सीधे हायर सेंटर ले जाना चाहिए था। घटनास्थल से सीएचसी की दूरी करीब 20 किलोमीटर और वहां से हायर सेंटर की दूरी 21 से 27 किलोमीटर है। इस प्रक्रिया में काफी समय खराब हुआ। मेरा मानना है कि समय पर उचित सुविधा मिलती, तो चारों लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने आगे कहा- पुलिस को सूचना दे दी गई थी। 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन हायर सेंटर तक पुलिस नहीं पहुंची। एक बच्ची की मौत सीएचसी में हो गई थी, जबकि तीन लोग उस समय तक जीवित थे। बाद में सीएचसी सेंटर से उन्हें रेफर किया गया। लेकिन, सीएचसी से आगे ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। परिजन उन्हें प्राइवेट गाड़ियों से हायर सेंटर ले गए। वहीं, सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया है। इसके बाद कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह के अलावा डीएम अरविंद कुमार अस्पताल पहुंचे। कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिन्होंने घायलों को जिला अस्पताल लाने से मना किया था और उन्हें बेहट ले गया था। कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि बिहारीगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर वह डीआईजी के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है, परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दे दिए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। साथ ही जिस वाहन की टक्कर से हादसा हुआ, उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- वाराणसी में जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हंगामा, बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी, गवाह और सबूत पेश करिए वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर का सेवादार बोला- मैं चोर नहीं:बेटों की कमाई से प्रॉपर्टी खरीदी, सरकार ने चढ़ावा चोरी पर SIT बनाई
    Next Article
    योगी बोले- अखिलेश की बेटी पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं:बेटी, बेटी होती है...सपा प्रमुख अपने चेलों को समझाएं, वरना हमारे हवाले कर दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment