Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- अखिलेश की बेटी पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं:बेटी, बेटी होती है...सपा प्रमुख अपने चेलों को समझाएं, वरना हमारे हवाले कर दें

    1 day ago

    1

    0

    सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आजमगढ़ में शनिवार को कहा- बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि सपा प्रमुख की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी की थी। मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि FIR दर्ज करो। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा- हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है, गांव की बहन सबकी बहन होती है। हमने कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, तो अपने चेलों-चपाटों को भी उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर थोड़ा संयम रखें। टिप्पणी करने से पहले खुद भी सोच लिया करें। योगी ने कहा- सपा के लोग बहनों, दिवंगत लोगों, वरिष्ठ नेताओं, बेटियों और बुजुर्गों के प्रति किस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अखिलेशजी उन्हें समझाइए। अगर नहीं समझते हैं, तो हमारे हवाले कर दीजिए, हम उन्हें समझा देंगे। सीएम योगी ने आजमगढ़ में 955 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मंच पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे। सीएम योगी की 4 बड़ी बातें पढ़िए- 1- विभाजित करने वाले आपके हितैषी नहीं सीएम ने कहा- आजमगढ़ वह जिला है, जहां हस्तशिल्प है, कारीगर हैं, अन्नदाता किसान हैं, ऊर्जावान युवा हैं। फिर यह जिला पहचान के लिए क्यों मोहताज हुआ? उस जनपद के सामने पहचान का संकट क्यों खड़ा हुआ? यही प्रश्न लेकर मैं बार-बार आजमगढ़ आता हूं, क्योंकि यह पीड़ा केवल आजमगढ़ की नहीं, बल्कि हम सबकी भी पीड़ा है। जिन्होंने हमें बांटा, जिन्होंने हम सबको विभाजित किया, वे लोग बार-बार आपका समर्थन भी पाते रहे, लेकिन वे आपके हितैषी नहीं हैं। 2- 2017 से पहले आजमगढ़ पहचान का मोहताज था योगी ने कहा- 2017 से पहले के आजमगढ़ को याद कीजिए, जो अपनी पहचान के लिए मोहताज था। तब यहां न विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, न एयरपोर्ट ठीक ढंग से काम कर पा रहा था, न हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय था। तब आजमगढ़ की साड़ी को भी कोई मंच नहीं मिल पा रहा था। मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी के लिए भी कोई स्थान नहीं था। आज ब्लैक पॉटरी से जुड़ा एक कारीगर मुझसे मिला और बहुत खुश होकर बोला कि जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है, हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है। 3- पहले गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती थी मुख्यमंत्री ने कहा- पहले गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है, जो काम सदियों से नहीं हो पाया, उसे पूरा करने का काम किया गया है। पहले हर आतंकी घटना में आजमगढ़ का नाम आता था। युवाओं की नौकरियों पर सेंध लगती थी। बेटियों के लिए कोई स्कीम नहीं थी, न ही उनकी सुरक्षा और आगे बढ़ने के लिए कोई योजना थी। हमारी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव को उचित सम्मान देने का काम किया है। 4- विदेशी आक्रांताओं का सम्मान नहीं होना चाहिए सीएम ने कहा- पहले बहराइच में आक्रांता सालार मियां और गाजी मियां के नाम पर आयोजन होता था। जब हमारी सरकार आई, तो हमने कहा- ऐसा नहीं चलेगा। हमने इसे बंद करवाया। हमने कहा कि ये गुलामी के प्रतीक हैं। विदेशी आक्रांताओं का सम्मान नहीं होना चाहिए। आज यहां महाराजा सुहेलदेव की बड़ी प्रतिमा स्थापित कराई गई है। आप कहीं भी जाएंगे, महाराजा सुहेलदेव से आपकी पहचान होगी। यहां का हरिहर घराना दुनिया भर में विख्यात है। यहां भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल निरहुआ हैं, जो अपनी आवाज से लोगों में मिठास घोलने का काम कर रहे हैं। राजभर बोले- अबकी बार आजमगढ़ में सपा को हराएंगे ओम प्रकाश राजभर ने कहा- लोग कहते हैं कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ है। सपा का गढ़ मतलब यादवों का गढ़। बताइए, यहां राजभर, निषाद, बिंद और दूसरी जातियां रहती हैं या नहीं? इस बार के चुनाव में हम गढ़ को गढ़ही (गड्ढा) बनाकर छोड़ेंगे। यहां से सपा को हराने का काम करेंगे। अदिति यादव पर टिप्पणी मामले में 4 पर FIR अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई। कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत पर भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रतापगढ़ में सपा के महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी की तहरीर पर शीतला सुजान कवि नाम की आईडी पर मुकदमा दर्ज हुआ। चारों पर आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इससे समाज में अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट पर किसने क्या कहा, पढ़िए -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा गिनने वाले 2 कर्मचारियों पर शक, पूछताछ:सैलरी 18-20 हजार, लाखों की जमीन खरीदी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले दो कर्मचारियों को शक के आधार पर ट्रस्ट ने पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में परिवार के 4 लोगों की मौत:मां, बेटा-बेटी और पोती की जान गई; 100 की स्पीड में क्रेटा ने टक्कर मारी
    Next Article
    लिफ्ट देकर महिला का मर्डर करने वाले का एनकाउंटर:आगरा में लूट के बाद हत्या की थी, पुलिस ने पैर में गोली मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment