Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में PNB खाताधारक से फ्रॉड:बिना OTP बताए खाते से निकले 95 हजार रुपए, केस दर्ज

    19 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के नकुड़ में पंजाब नेशनल बैंक के एक खाताधारक के खाते से बिना अनुमति 95 हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिए गए। निग्रा-फतेहपुर जट निवासी विजयदीप सिंह ने थाना नकुड़ में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजयदीप के मुताबिक 17 सितंबर की शाम 6:35 बजे उसके खाते से 95 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन हुई। उसने यह ट्रांजेक्शन नहीं की थी और न ही किसी को इसकी अनुमति दी थी। रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उसने बैंक में शिकायत की। पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत साइबर पुलिस को भेजी गई है। बैंक ने भी मामले में जांच शुरू होने की जानकारी दी है। ट्रांजेक्शन की जांच करेगी पुलिस पुलिस अब यह पता लगा रही है कि 95 हजार रुपए किस बैंक खाते, UPI आईडी, वॉलेट या मर्चेंट के पास गए। पुलिस ट्रांजेक्शन आईडी, UTR, बैंक रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी जानकारी भी जुटाएगी। पीड़ित ने रकम जिस खाते में गई है, उसे फ्रीज कराने और 95 हजार रुपए वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद बोले- मंगल भवन की शिकायत आई थी:जांच के लिए प्रशासन को फॉरवर्ड किया था, अब रिपोर्ट सबके सामने है
    Next Article
    जौनपुर में भारी बारिश, कक्षा 1 से 8 तक के:बच्चों की सुरक्षा के लिए डीएम ने जारी किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment