Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रिटायर्ड डीएसपी का इंस्पेक्टर ने पकड़ा कॉलर...FIR:पीड़ित बोले-चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, बदसलूकी कर धक्का-मुक्की की

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक इंस्पेक्टर को रिटायर्ड डीएसपी के साथ बदसलूकी करना भारी पड़ गया है। चोरी का मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत करने पहुंचे रिटायर्ड डीएसपी से इंस्पेक्टर ने अभद्रता की। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उनका कॉलर पकड़ा और बदसलूकी कर थाने से बाहर निकाला। एसएसपी ने शिकायत के आधार पर उसी थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि मुकदमें में इंस्पेक्टर का नाम न लिखकर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र का है। यूपी पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी सुरेशवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि वो एक मोबाइल टावर से बैट्री चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने थाना फतेहपुर पहुंचे थे। उनके साथ इन्डस टावर्स लिमिटेड की सुरक्षा से जुड़े अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बताया कि मार्च 2026 की रात थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बढ़ेड़ी घोघू स्थित मोबाइल टावर से 24 बैट्री सेल चोरी हो गए थे। इस संबंध में 23 मार्च को ही संबंधित सिक्योरिटी सुपरवाइजर द्वारा थाने में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी मामले में 10 अप्रैल को सुरेशवीर सिंह अपनी टीम के साथ दोबारा थाना फतेहपुर पहुंचे और थाना प्रभारी से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने देरी से रिपोर्ट लाने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर थाना प्रभारी ने सुरेशवीर सिंह के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े। आरोप है कि उन्हें गाली-गलौज करते हुए थाने से बाहर निकाल दिया और दोबारा आने पर कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई। घटना के समय थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने भी पूरे घटनाक्रम को देखा। इसके बाद सुरेशवीर सिंह ने मामले की लिखित शिकायत एसएसपी से की और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ उसी के थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने मनाई ज्योतिराव फुले की जयंती:चित्र पर पुष्प अर्पित कर जीवन पर चर्चा, कहा- कुरीतियों का सदैव विरोध किया
    Next Article
    सपा ने मनाई ज्योतिराव फुले की जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- उन्होंने पिछड़े-दलितों के शिक्षा अधिकार के लिए संघर्ष किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment