Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनुपर में रिटायर्ड सीओ कॉलर पकड़ने वाला थानाध्यक्ष लाइन हाजिर:एडीजी से शिकायत के बाद कार्रवाई, पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, फिर भी पद पर बने थे इंस्पेक्टर

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में रिटायर्ड सीओ के साथ अभद्रता के आरोपों में फतेहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा को एसएसपी अभिनंदन ने लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारी मेरठ में एडीजी भानु भास्कर से मिले और मामले में हस्तक्षेप की मांग की। मेरठ के गंगानगर निवासी रिटायर्ड सीओ सुरेशवीर सिंह ने 10 अप्रैल को एसएसपी को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी घोघू में मोबाइल टॉवर से बैटरी सेल चोरी हो गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने गए थे। आरोप है कि परिचय देने के बावजूद थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की, कॉलर पकड़कर धक्का दिया और थाने से बाहर निकाल दिया। एसएसपी के निर्देश पर चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ और शिकायत का जिक्र भी किया गया, लेकिन थानाध्यक्ष का नाम अभियुक्त कॉलम में शामिल नहीं किया गया। मामले को लेकर पेंशनर संगठन ने विरोध जताया और विभिन्न जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखे। सोमवार को पदाधिकारी एडीजी से मिले और बताया कि गंभीर आरोपों के बावजूद इंस्पेक्टर पद पर बने हुए हैं। इसके बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। रिटायर्ड डीएसपी सुरेशवीर सिंह के अनुसार, 23 मार्च को ही तहरीर दी गई थी, लेकिन कई दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 10 अप्रैल को दोबारा थाने पहुंचने पर विवाद हुआ और कथित अभद्रता की घटना सामने आई। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ उसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन कार्रवाई लंबित थी। अब उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महापौर समेत 8 अधिकारियों को कोर्ट नोटिस:चौड़ीकरण के नाम पर मकानों को तोड़ने का आरोप, कोर्ट ने कई विभागों से मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    आगरा में ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश; FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment