Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रुद्र गौरक्षा दल का प्रदर्शन:गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में रुद्र गौरक्षा दल की छुटमलपुर इकाई ने मंगलवार को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजन पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने और आयुष्मान कार्ड से वंचित गरीबों के इलाज की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की गई, ताकि गौकशी और उन पर हो रहे अत्याचारों पर पूर्ण प्रतिबंध लग सके। संगठन ने कहा कि इससे हिंदू समाज की भावनाओं की रक्षा होगी और गौ माता का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने अवैध गौकशी पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की। जिलाध्यक्ष राजन पंडित ने बताया कि गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता बिना किसी मानदेय के दिन-रात गौ माता की सेवा और रक्षा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपना समय और करियर दांव पर लगाकर समाज और धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं। पंडित ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कई बार प्रशासन उनके साथ उचित व्यवहार नहीं करता और उन्हें गलत मामलों में फंसा दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी रहा तो संगठन चुप नहीं बैठेगा और बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। धरना प्रदर्शन के दौरान एक दूसरा ज्ञापन जिलाधिकारी को भी सौंपा गया। इसमें जनपद के उन गरीब लोगों का मुद्दा उठाया गया, जिनके आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं या जिनका सही इलाज नहीं हो पा रहा है। संगठन ने मांग की कि सभी पात्र गरीबों के आयुष्मान कार्ड तुरंत बनाए जाएं या फिर उनका इलाज निजी अस्पतालों में कराया जाए, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन ले। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो रूद्र गौ रक्षा दल जिले स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा। धरने के दौरान निशांत, रविन्द्र, मोहित, लक्ष्य, सानू, दीपक, कमल, सन्नी और सूरज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजवादी पार्टी का 'संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' धरना:सांसद अवधेश प्रसाद की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मीरजापुर के तीर्थ पुरोहित अवनीश मिश्र सपा में शामिल:सरकार पर लगाए आरोप, बोले- शंख, चोटी का हो रहा अपमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment