Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी पार्टी का 'संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' धरना:सांसद अवधेश प्रसाद की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    11 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के आह्वान पर मंगलवार को इनायत नगर स्थित पांच नंबर चौराहा स्थित सांसद आवास परिसर में “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी से क्षेत्र सपा के नारों से गूंज उठा। धरने के दौरान वक्ताओं ने एस.आई.आर. के नाम पर मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाने की आशंका पर गहरी चिंता जताई। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार बताते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग की गई। नेताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा पर जोर देते हुए किसानों की जमीनों पर कथित अन्याय और बढ़ती महंगाई के मुद्दे भी उठाए। धरने को संबोधित करते हुए फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसे कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयमित व लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। धरना समाप्ति के बाद सांसद की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। नेताओं ने चेताया कि जनहित की अनदेखी होने पर आंदोलन व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटना में ब्राह्मण संगठनों की होगी बड़ी बैठक:पांच सूत्रीय मांगों पर संसद घेराव की रणनीति पर अयोध्या में हुई चर्चा
    Next Article
    सहारनपुर में रुद्र गौरक्षा दल का प्रदर्शन:गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment