Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सांसद खेल स्पर्धा का शुरू:पांच विधानसभाओं के सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    21 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबन्द और रामपुर मनिहारन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। वाजपेयी ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रही है। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर एवं सांसद खेल स्पर्धा के नोडल अधिकारी सुमित राजेश महाजन, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल, पूर्व विधायक महिपाल माजरा और मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी संदीप गुप्ता सहित कई खेल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। यूपीएस मनोहरपुर बलियाखेड़ी ने सांस्कृतिक गीत और वंदना प्रस्तुत की, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय सहारनपुर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम दिखाया। प्राथमिक विद्यालय नगला खारी ने ‘जय हो’ विंग डांस और प्राथमिक विद्यालय कोलकी राघड़ पुवांरका ने योगा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में कुश्ती, फुटबॉल और वॉलीबॉल के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में मुकाबले हुए। कुश्ती में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फुटबॉल और वॉलीबॉल में सहारनपुर नगर, देहात, बेहट, देवबन्द और रामपुर मनिहारन की टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। इनमें सहारनपुर नगर और रामपुर मनिहारन की टीमों ने कई वर्गों में जीत हासिल की। समापन पर सहारनपुर मंडल के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजेती में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान:परिजनों की डांट से नाराज होकर उठाया कदम, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
    Next Article
    सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.92 लाख ठगे:पीड़ित बोला- पैसे मांगे तो गालियां दीं, पुलिस ने केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment