Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.92 लाख ठगे:पीड़ित बोला- पैसे मांगे तो गालियां दीं, पुलिस ने केस दर्ज किया

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक वार्ड बॉय ने धोखाधड़ी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम पर उससे 4.92 लाख रुपये ठगे गए और पैसे वापस मांगने पर उसे जातिसूचक गालियां दी गईं। जाजमऊ के पोखरपुर निवासी कुलदीप कुमार, जो उन्नाव के राजकीय चिकित्सालय में वार्ड बॉय हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले के अभिषेक सिंह ने उन्हें जेके कॉलोनी निवासी विकास यादव से मिलवाया था। विकास यादव ने उन्नाव के रामचरामऊ में 'मां बच्चा देवी इंफावेंचर' के नाम से एक प्लॉट योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 100 वर्ग गज के प्लॉट की कीमत 4.80 लाख रुपये बताई गई थी। विकास ने कुलदीप को बताया था कि प्लॉट की तत्काल रजिस्ट्री करवाने पर 12 महीने तक 40 हजार रुपये वापस मिलेंगे। कुलदीप ने 15 फरवरी 2025 को प्लॉट बुक कराया और फोन के माध्यम से 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने निजी लोन और अन्य स्रोतों से 3.10 लाख रुपये जुटाकर 29 मार्च तक कुल 4.92 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। पूरा भुगतान करने के बाद जब कुलदीप ने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने की बात कही, तो आरोपियों ने दिसंबर तक टालमटोल किया। 27 दिसंबर को, जब कुलदीप पैसे वापस मांगने आरोपी विकास यादव के घर पहुंचे, तो उन्हें मां-बहन की गालियों के साथ जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया गया। कुलदीप ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ थाने में विकास यादव और अभिषेक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सांसद खेल स्पर्धा का शुरू:पांच विधानसभाओं के सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों का वेतन रुकेगा:गाजियाबाद में समीक्षा बैठक, खराब रैंक वाले विभागों पर सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment