Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में स्टोन क्रेशर कारोबारियों से रंगदारी:3 गिरफ्तार, 30 लाख नकद और साइन की पार्टनरशिप डीड बरामद

    12 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में स्टोन क्रेशर कारोबारियों से रंगदारी वसूली और जबरन पार्टनरशिप थोपने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लाख रुपये नकद, साइन की हुई पार्टनरशिप डीड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर निवासी करण सिंह और सहारनपुर के असलमपुर बरथा निवासी रणवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी। साथ ही स्टोन क्रेशर कारोबार में जबरन पार्टनर बनाने के लिए दस्तखत भी कराए गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर बेहट पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और साइबर टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से प्रिंस, ईश्वरपाल और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 30 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई, जिसे रंगदारी की रकम बताया जा रहा है। माफिया का नाम लेकर बनाते थे दबाव पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को खनन माफिया से जुड़ा बताकर कारोबारियों में डर पैदा करते थे। आरोप है कि वे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग भी करते थे और विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देते थे। नेटवर्क की जांच जारी पुलिस का कहना है कि मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इससे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई शुरुआती है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आम रास्ते पर रातों रात दीवार बना कर रास्ता रोका:मैनपुरी में विरोध करने पर दबंगों ने युवक का ईंट से फोड़ा सर, लहूलुहान हुआ युवक
    Next Article
    ललितपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:देवर की शादी से 14 दिन पहले की सुसाइड, कार्ड बांटने ससुराल गया था पति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment