Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:देवर की शादी से 14 दिन पहले की सुसाइड, कार्ड बांटने ससुराल गया था पति

    14 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने देवर की शादी से 14 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सौजना थाना क्षेत्र के पथराई गांव का है। मृतका की पहचान आरती अहिरवार, पत्नी अरविंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह करीब 11:30 बजे घर पहुंची सात वर्षीय भतीजी ने आरती का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी, जिन्होंने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, आरती का पति अरविंद 16 अप्रैल से अपने छोटे भाई की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए ससुराल, कौशांबी जिले के खोजपुर उर्फ मिर्जापुर गांव गया हुआ था। छोटे भाई की शादी 2 अप्रैल को प्रस्तावित है। घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे, जिससे आरती अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। परिजनों के मुताबिक, आरती पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उसका व्यवहार भी बदला हुआ लग रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में स्टोन क्रेशर कारोबारियों से रंगदारी:3 गिरफ्तार, 30 लाख नकद और साइन की पार्टनरशिप डीड बरामद
    Next Article
    भाजपा उपाध्यक्ष के भाई-बेटे-भतीजे सहित 7 पर FIR:संभल में प्रधानी चुनाव में वोट न देने पर मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment