Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत:हादसे में चार घायल, एक की हालत गंभीर; नमाज पढ़कर लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा मंडी समिति रोड पर निर्यात निगम चौकी से लगभग 10 कदम की दूरी पर हुआ। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान नावाज पुत्र शाहनवाज, निवासी पुल कम्बोहान और आतिश बाजान, सहारनपुर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। एक ही हालत गंभीर है जबकि अन्य तीन घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना एक ट्रक की टक्कर से हुई है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मंडी समिति रोड से गुजर रहे एक ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार ट्रक पर टक्कर या खरोंच के कोई निशान नहीं मिले हैं। एहतियातन ट्रक चालक से पूछताछ जारी है। निर्यात निगम चौकी इंचार्ज विकास चारण ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सके। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर आरोप, आशुतोष पांडे के खिलाफ प्रदर्शन:मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच की मांग की
    Next Article
    कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत:मऊ में स्कूटी सीखते समय हुआ हादसा, कार छोड़कर भागा चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment